Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

पलामू टाइगर रिजर्व में जंगली भालू के हमले में एक व्यक्ति घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बारेसाढ़ रेंज में जंगली भालू के हमले से स्थानीय ग्रामीण राजेंद्र मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि राजेंद्र मुंडा सोमवार की सुबह अपनी भैंस ढूंढने के लिए पीटीआर क्षेत्र के बारेसाढ़-रामसेली जंगल में गये थे। इस दौरान अचानक जंगली भालू ने उनपर हमला कर दिया, जिससे राजेंद्र मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, भालू के हमले की सूचना पाकर बारेसाढ़ के वनपाल परमजीत तिवारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने देखा कि भालू के हमले से राजेंद्र मुंडा बुरी तरह घायल हो गये थे। जिसके बाद वे उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए महुआडांड़ ले गये। जहां, राजेंद्र मुंडा की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

उधर, भालू के हमले की जानकारी मिलते ही गारू पश्चिमी रेंजर तरूण कुमार सिंह ने तुरंत घायल राजेंद्र मुंडा के परिवार को बेहतर इलाज के लिए 12 हजार रुपये की सहायता राशि दी। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी हरसंभव मदद की जायेगी। घायल व्यक्ति को सभी सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा भी दिया जायेगा।