Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज के मनरेगा मजदूर की श्रीनगर में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने शव लाने की लगायी गुहार, सांसद ने की पहल

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज प्रखंड अंतर्गत सलैया पंचायत के कसमार गांव के मनरेगा मजदूर 40 वर्षीय राम खेलावन राणा की शुक्रवार को श्रीनगर के हरिसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक के भतीजे नेमन राणा ने बताया कि वह 15 दिन पहले काम से श्रीनगर गये थे। वहां किराये पर रहकर काम करता था। 02 नवंबर को अचानक वहां से फोन आया कि उनकी तबीयत खराब है, खबर मिलते ही उनका बेटा राहुल राणा रांची से श्रीनगर के लिए निकला। इसी बीच 3 नवम्बर की सुबह उनका निधन हो गया। इसके बाद परिजनों ने शव लाने के लिए सांसद, विधायक और जिला प्रशासन से गुहार लगायी।

इधर, सूचना मिलते ही चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम अधीक्षक लातेहार से बात की और अविलंब इस पर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सांसद ने श्रीनगर से मजदूर के शव लाने को लेकर भी पहल की है।

श्रम अधीक्षक लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि माननीय सांसद के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई जिस पर तुरंत परिजनों से संपर्क किया गया और आर्थिक सहायता के लिए लातेहार उपायुक्त से अनुशंसा की गयी। परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि विभागीय स्तर पर प्रदान की जायेगी।

वहीं, कुछ ग्रामीणों ने शव लाने के लिए मृतक के बेटे के खाते में सहयोग राशि के तौर पर पैसे भी भेजे हैं। मनरेगा मजदूर की असामयिक मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।