Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में बंद माओवादी की बीमारी से मौत

पलामू : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े 62 वर्षीय तालकेश्वर कहार की मौत हो गयी। वह एक महीने से बीमार था। उसे मेदिनीनगर सेंट्रल जेल से एमएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

तालकेश्वर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घोड़बंधा बड़ेपुर का रहने वाला था। वह इसी साल अप्रैल में जेल से रिहा हुआ था। उस पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे। जेल से बाहर आते ही तालकेश्वर के खिलाफ एक पुराने मामले में वारंट जारी हो गया। ऐसे में उसने मई महीने में सरेंडर कर दिया। इससे पहले भी उसे कई मामलों में गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेजा जा चुका है।

तालकेश्वर के बेटे दीपक कुमार ने बताया कि 23 नवंबर की रात उन्हें सेंट्रल जेल से सूचना मिली कि उसके पिता की तबीयत काफी खराब है। उन्हें एमएमसीएच में भर्ती कराया गया। इसी बीच 29 नवंबर की सुबह उनकी मौत हो गयी। डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम एक दिन बाद किया गया।