Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: डुरंगी खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र में पिछले एक साल से सेविका का पद रिक्त, नौनिहालों को हो रही परेशानी

सेविका चयन की तिथि बार-बार हो रहा स्थगित

लातेहार : सदर प्रखंड के परसही पंचायत अंतर्गत डुरंगी खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र में विगत 1 साल से सेविका का पद रिक्त है। जिस कारण आंगनबाड़ी में आने वाले नौनिहालों को आवश्यक लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पद रहा है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हालांकि बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा तीन बार चयन की तिथि निर्धारित की जा चुकी है, लेकिन तिथि से पूर्व भी चयन अपर्याप्त कारणों से स्थगित किया जा रहा है। आखिर ऐसा किसके इशारे पर किया जा रहा है?

आंगनबाड़ी केंद्र डुरंगी खुर्द परसही पंचायत के वार्ड 9 एवं 10 में स्थित है, यहां के पूर्व जनप्रतिनिधि श्याम नारायण दुबे की उपस्थिति में चुनाव हुई थी। जिसे रद्द कर पुन: दो तिथियों का निर्धारण किया गया। लेकिन अब तक सेविका चयन नहीं हो सका।

वर्तमान में वार्ड सदस्य क्रमशः मीना देवी एवं कबूतरी देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने पढ़े-लिखे सुयोग्य शिक्षित महिला का चयन कर केंद्र चलाने की मांग की है।