Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से महिला झुलसी, रिम्स रेफर

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर गांव में मंगलवार की शाम गैस रिसाव से सिलेंडर में अचानक आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। महिला झाबर गांव निवासी तिलेश्वर प्रजापति की पत्नी कुंती देवी है, जिसे गंभीर हालत में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. संजय सिद्धार्थ ने कुंती देवी की स्थिति को गंभीर व चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंती देवी अपने घर के बच्चों के लिए गैस पर चाउमीन बना रही थी तभी अचानक गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गयी। जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गयी। फिलहाल घायल कुंती देवी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Balumath Latehar Latest News