Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में नाबालिग के अपहरण को लेकर सद्भावना समिति की बैठक, पुलिसिया कार्रवाई पर जतायी नाराजगी

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ-मुरपा मार्ग पर ट्यूशन पढ़ने जा रही 14 वर्षीय लड़की के अपहरण को गंभीरता से लेते हुए बालूमाथ में सद्भावना समिति की एक बैठक आज स्थानीय बाजार टाड में हुई। बैठक की अध्यक्षता गालिब खान ने की।

बैठक के दौरान नाबालिग अपहरण मामले पर विस्तार से चर्चा की गयी और इसे समाज के लिए चिंता का विषय बताया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बैठक में किशोरी अपहरण मामले में अब तक की गयी पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की गयी और लापरवाही के आरोप लगाये गये।

बैठक में उपस्थित लोगों ने किशोरी की सकुशल बरामदगी पर चर्चा की। सद्भावना समिति ने 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाकर पुलिस द्वारा अब तक किये गये कार्यों पर वार्ता करने पर सहमति जतायी।

इस बैठक में मुख्य रूप से बालूमाथ पंचायत की मुखिया नरेश लोहरा, संजीव कुमार सिन्हा, सुनील पांडे, प्रेम प्रसाद गुप्ता, रामदेव साहू, शैलेश सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्य उरांव, बालूमाथ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आमिर हयात, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीत लाल यादव, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद जुबेर, मौलाना जियाउल्लाह, रामकुमार गुप्ता, हेरहंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले हसन, समाजसेवी सह पत्रकार मोहम्मद शमीम, मोहम्मद मुजम्मिल, मोहम्मद सलीम उर्फ मोहम्मद सल्लू समित कई लोगों ने अपने-अपने विचार रखें l

इस बैठक में उपरोक्त लोगों के अलावे मुख्य रूप से मोतिउर रहमान, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद सुफेद मंसूर खान, मोहम्मद तौकीर अहमद, मोहम्मद कलीम, मनान कुरैशी, जुगनू, तुलसी राम समेत काफी लोग मौजूद रहे l

balumath girl kidnapping news