Saturday, March 22, 2025
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बाइक के चक्का में फंसा दुपट्टा, महिला गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : शनिवार को बालूमाथ-पांकी मार्ग पर बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र से सटे हेरहंज थाना क्षेत्र के मेराल गांव के पास बाइक में दुपट्टा फंस जाने से एक महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल महिला की पहचान पलामू जिले पांकी थाना क्षेत्र के शकलदीपा गांव निवासी तबरेज अंसारी की पत्नी खुशबू परवीन के रूप में हुई है। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां पर डॉक्टर ध्रुव कुमार ने घायल खुशबू परवीन की स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

चिकित्सकों के मुताबिक़ घायल महिला को सिर, चेहरा, कान व गले के साथ-साथ शरीर के कई अंगों पर गंभीर और आंतरिक चोटें आयीं हैं।