Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा पुलिस ने आज फिर डेढ़ एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया नष्ट

लातेहार: जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा था पुलिस ने हुटाप पंचायत अंतर्गत ग्राम लोथरझरिया और माल्हन पंचायत अंतर्गत प्रतापीटांड़ में छापामारी कर डेढ़ एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि हुटाप पंचायत व माल्हन पंचायत में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। इस सूचना के आलोक में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने हुटाप पंचायत अंतर्गत ग्राम लोथरझरिया और माल्हन पंचायत अंतर्गत प्रतापीटांड़ में छापामारी केर करीब डेढ़ एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया है। मौके पर आसपास के ग्रामीणों को मादक पदार्थ की खेती नहीं करने को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही चंदवा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस अवैध खेती में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इस छापामारी में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदवा अमित कुमार गुप्ता, एसआई नारायण यादव, सुनील टूटी समेत चंदवा और माल्हन पिकेट के सशस्त्र बल शामिल थे।

लातेहार में अफीम की खेती