Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

देश के युवाओं को वापस लाने के लिए पीएम मोदी ने रुकवा दी थी दो देशों के बीच की युद्ध : नरेंद्रनाथ त्रिपाठी

लातेहार : सिर्फ सरकारी योजनाओं से ही नहीं बल्कि आम लोगों से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान, मन की बात समेत कई कार्यक्रमों के जरिये जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। इसी वजह से आज देश ही नहीं विदेश में भी लोग पीएम मोदी की बातों को ध्यान से सुनते हैं। ये बातें आज भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नरेंद्रनाथ त्रिपाठी लातेहार जिला मुख्यालय के मोंगर गांव में आयोजित पथ सभा कार्यक्रम में कह रहे थे।

Latehar BJP Path Sabha Program

नरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि जब यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हुआ तो हमारे देश के हजारों युवा यूक्रेन में फंस गये थे। यह मोदी का ही नेतृत्व था जिसने दोनों देशों को कुछ समय के लिए युद्ध रोकने को कहा और युद्ध रुका और हमारे युवा सुरक्षित अपने देश लौट आये। ये ताकत न तो अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन में थी और न ही चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग में।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

नरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समग्र विकास के पथ पर अग्रसर है। बीजेपी तीसरी बार देश में सरकार बनाने जा रही है। इस बार पीएम मोदी ने नारा दिया है कि बीजेपी 400 पार, जिसे आप सभी के बहुमूल्य वोटों से आसानी से हासिल किया जा सकेगा।

पथ सभा का संचालन पूर्व पंचायत समिति सदस्य पिंटू रजक ने किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने की। धन्यवाद ज्ञापन अजय प्रसाद ने किया। मोगर पंचायत के सभी सात बूथों के संयोजक व सह संयोजक का नागेंद्र त्रिपाठी ने स्वागत किया और भारत के विकास व देश में शांति के लिए 20 मार्च को कमल फूल छाप में वोट करने की अपील की। सभी शक्ति केंद्रों के लोगों ने कहा कि मोंगर के लोग हमेशा देश की रक्षा और गांव के विकास के लिए फूल छाप में 100 में से 90% वोट करते आये हैं। इस बार हमें 95 फीसदी से ज्यादा वोट मिलेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से लातेहार जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिकृष्णा सिंह, लातेहार विधानसभा संयोजक प्रकाश राम, प्रखंड मंडल चुनाव प्रभारी शीतल रामदास, कल्याणी पाण्डेय, पूनम देवी, रामदेव सिंह, सीतामणी तिर्की, संतोष यादव, मुकेश पाण्डेय, बंशी यादव, नागमणी, विजय गुप्ता, इन्द्रजीत, लालू प्रसाद, पिन्टू रजक, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, राजीव रंजन पाण्डेय, अमित कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।

इससे पहले भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नरेंद्रनाथ त्रिपाठी के लातेहार पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Latehar BJP Path Sabha Program