Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज की तीन महत्वपूर्ण ख़बरें एक साथ

लातेहार : शनिवार की देर शाम हेरहंज थाना परिसर में एसआई सूबेदार सिंह का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ प्रदीप कुमार दास एवं बालूमाथ पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार शामिल हुए।

मौके पर इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार ने बताया कि जूनियर होने के बावजूद सूबेदार सिंह हमारे अभिभावक थे। हम किसी भी मामले में उनसे सलाह लेते थे। उन्होंने अपनी नौकरी एक कांस्टेबल के रूप में शुरू की और आज वह सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत हो गये। सब इंस्पेक्टर ने आज अपना कार्यकाल पूरा कर लिया। यह पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने अपनी 40 साल की सेवा पूरी की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सूबेदार सिंह ने कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक की अपनी 40 साल की सेवा का अनुभव साझा किया।

उपस्थित सभी अतिथियों ने सब इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सब इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। थाना परिवार की ओर से उपहार भी दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन एसआई विश्वजीत तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप थाना प्रभारी नीतीश कुमार यादव, चंदवा थाना प्रभारी शुभम कुमार, बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेन्द्र महतो, चंदवा थाना के एसआई जमील अंसारी, बरियातू थाना के एसआई विंदेश्वर महतो, एसआई कैलाश कुमार मण्डल, एसआई सुबोध सिंह, अशोक सिंह, एएसआई अरुण सिंह, सुरेश सिंह, मुंशी अजित कुमार, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष लाडले खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री संतोष यादव, सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल, विजय गुप्ता, शिवनाथ रजक,अवधेश यादव, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष विश्वनाथ उराँव, मुखिया प्रीति कुजूर, उपमुखिया राजबली यादव सहित दर्जनों समाजसेवी व पुलिस बल उपस्थित रहे।

लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के इनातु गांव से अज्ञात चोरों ने वाटर पंप (मोटर) की चोरी कर ली। इस संबंध में ग्रामीणों ने थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की मांग की है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में खेती के लिए नदी तालाब से खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए हर गांव और टोले में 20 केबी का वाटर पंप लगाया गया था, ताकि किसानों को खेती करने में सुविधा हो सके।

इनातू गांव के ग्रामीणों ने बताया कि अगले वर्ष की तरह इस वर्ष भी समय पर पानी की आपूर्ति नहीं की गयी, लेकिन इनातु गांव में हर किसान ने इसी पंप की मदद से धान की फसल लगायी थी। इनातू गांव के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी नीतीश कुमार से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

लातेहार : तीन राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर हेरहंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर में बम-पटाखे फोड़े और सभी को मिठाइयां बांटीं।

मौके पर कार्यकर्ता संतोष यादव (जिला मंत्री) मंडल अध्यक्ष मनीष जायसवाल, कन्हाई प्रसाद, अनिल उरांव, उपेन्द्र यादव, परमेश्वर विश्वकर्मा, मनोज यादव, जितेश यादव, देवनंदन प्रसाद, लालमोहन यादव, गोलू सिंह, रंजन प्रसाद, हिमांशु रंजन, मिथलेश गुप्ता मनीष प्रसाद समेत काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Herhanj Latehar Latest News