Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने PLFI उग्रवादी के घर चिपकाया इश्तेहार

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना पुलिस ने बालूमाथ थाना कांड संख्या 165 /2018 के नामजद अभियुक्त पीएलएफआई उग्रवादी चतरा जिला के लावालोंग थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार गांव पहुंचकर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चिपकाया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसकी जानकारी देते हुए बालूमाथ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि उक्त पीएलएफआई उग्रवादी विकास यादव बालूमाथ थाना कांड संख्या 165/2018 का नामजद अभियुक्त है। जिस के विरुद्ध बालूमाथ थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 147 148 149 353 384 385 427 435 17 सीएल एक्ट आदि धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसके बाद से उग्रवादी विकास यादव पुलिस की नजरों में फरार चल रहा है। जिसे लेकर बालूमाथ थाना पुलिस द्वारा इश्तेहार तामील किया गया।

इस दौरान बालूमाथ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रेम कुमार निषाद के साथ बालूमाथ एवं चतरा जिले की लावालोंग थाना के सशस्त्र बल मौजूद रहे।