Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
लातेहार

लातेहार: लाठी-डंडे से पीट कर युवक की हत्या, पुलिस कर रही जांच

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के नरेशगढ़ गांव में एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान सूबेदार सिंह (40) नरेशगढ़ निवासी के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी के फर्द बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक की पत्नी शांति देवी ने अपनी गोतनी और उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। शांति देवी ने बताया कि गोतनी के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। इसी बात को लेकर उसने अपने मायके वालों को बुलाया और सबों ने मिलकर रविवार की रात लाठी डंडे से उसकी पिटायी की।

इस मारपीट में वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायलावस्था में हमलोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद हमलोगों ने इस बात की सूचना लातेहार सदर थाना को दी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। जल्दी मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।