Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
मनिकालातेहार

महासंकल्प यात्रा के दौरान मनिका पहुंचे डॉ अभिषेक, लोगों ने किया स्वागत

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

रांची से विंडमगंज तक की है महासंकल्प यात्रा

स्वास्थ्य, अध्यात्म के प्रति जागरूक करना लक्ष्य : डॉ अभिषेक

लातेहार : मनिका प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार सिंह अपने महासंकल्प यात्रा के दौरान रविवार की देर रात मनिका प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। सोमवार की सुबह मनिका मुख्यालय में स्थानीय लोगों में माला पहनाकर स्वागत किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और अध्यात्म के वास्तविक पहलू से हम दिन प्रति दिन दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज से 25 -30 साल बाद लोगों के पास यह मायने नहीं रखेगा कि उसके पास कितना धन है। उस समय उसके पास यह मायने होगा कि आप जितने स्वस्थ हैं, आप कितने मानसिक रूप से मजबूत हैं और आपका स्वास्थ्य कैसा है।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज इतने शक्तिशाली थे कि मंत्र मात्र के आवाहित करने से पुष्पक विमान सामने आ जाता था परंतु आज हमारे पास वह शक्ति नहीं है। हम दिन प्रतिदिन कमजोर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आने वाली पीढ़ियों को शक्तिशाली बनाने का प्रयास करें।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर राजेश शर्मा, मनोज मंदिलवार, शंकर दुबे, मंदीप कुमार, शेखर कुमार, बबन पासवान, दिनेश राय, ललन तिवारी, कामख्या प्रसाद, राकेश प्रसाद, अजीत कुमार, बीटू कुमार समेत अनेक लोगों ने स्वागत किया।मौके पर डॉ चंदन कुमार सिंह, कृष्णा गुप्ता, रवि प्रकाश द्विवेदी, उपस्थित थे।