Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ में पागल कुत्तों का आतंक, काटने से दो बच्चे घायल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बारियातू पंचायत अंतर्गत बठेठ ग्राम के बारछिया टोला में इन दिनों पागल कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। जिससे हर ग्रामीण भयभीत नजर आ रहे हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसी क्रम में आज बठेठ ग्राम निवासी बिमल लोहरा की 5 वर्षीय पुत्र नितिन लोहरा एवं लकीद्र लोहरा के 9 वर्षीय पुत्री बरखा कुमारी को एक पागल कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया।

दोनों बच्चों को परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने उनका इलाज किया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम क्षेत्र में कई पागल कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। जिससे ग्रामीण भयभीत नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे कि इसी दौरान पागल कुत्ते ने दौड़ा कर उन्हें काट दिया।