Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
मनिकालातेहार

मनिका: विवाहिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों से है दिव्यांग

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के मतनाग गांव निवासी पुनीता देवी (26) हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी योगेंद्र यादव दोनों पैरों से दिव्यांग है। वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो सकता है।

थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि आरोपी योगेंद्र ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर पत्नी ने नारियल की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी के फंदे पर झूल गयी। इसी बीच योगेंद्र ने देखा कि उसकी पत्नी फंदे से झूल रही है तो वह किसी तरह उसके पास पहुंचा और फांसी की रस्सी तोड़ने के लिए पत्नी का पैर पकड़ कर खींचने लगा। जिससे रस्सी और खिंच गई और उसकी मौत हो गई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

आपको बता दें कि होटवाग (लातेहार) निवासी पुनीता का शव 18 मई 2022 को फांसी के फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :- फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, केस दर्ज