Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवालातेहार

लातेहार: आपसी विवाद में सिरफिरे पति ने ले ली पत्नी की जान

chandwa latehar murder news

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के नगर चौक से महज सौ कदम की दूरी पर बसारटोला में एक सिरफिरे पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि पति चमन गंझू का अपनी पत्नी बैजंती देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, इस दौरान उसने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे के साबल से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पत्नी के शव को घर में ही छिपा रखा था। बुधवार शाम को यह खबर धीरे-धीरे आग की तरह फैल गई।

इधर, घटना की सूचना के बाद लातेहार एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र व पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चला रही है।

chandwa latehar murder news


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *