Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
झारखंडरांची

झारखंड: अब डिग्री कॉलेजों में होगी इंटर की पढ़ाई, आदेश जारी

रांची : डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। पत्र के माध्यम से झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बहाल की जाये।

पत्र में कहा गया है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष की बैठक हुई थी। इसके बाद डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई जारी रखने का निर्णय लिया गया था। पत्र राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्रिंसिपल को भेजा गया है। यह आदेश विभाग कि उप निदेशक डॉ. विभा पांडेय ने जारी किया है।