Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
झारखंडरांची

जोहार नहीं माफी यात्रा निकालें मुख्यमंत्री : दीपक प्रकाश

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने गुरुवार को मुख्यमंत्री की जोहार यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी। प्रकाश ने कहा कि ठगबंधन के नेताओं को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खतियानी जोहार नहीं, बल्कि माफी यात्रा निकालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आखिर राज्य की जनता इनका अभिनंदन और जोहार क्यों करेगी। आखिर इस सरकार ने जनता को दिया क्या है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि क्या राज्य में सत्ता के संरक्षण में सिर से पैर तक फैले भ्रष्टाचार के लिए जनता इनका अभिनंदन करे? क्या युवाओं को प्रतिवर्ष पांच लाख नौकरी और बेरोजगारी भत्ता नहीं देने के लिए इनका अभिनंदन करे? क्या किसानों को धान खरीदी नही करने, पुरानी लाभकारी योजनाओं को बंद करने के लिए जोहार करे? क्या महिलाओं बेटी बहनों के साथ दुष्कर्म का रिकॉर्ड बनाने, घरों में जलाकर मार दिये जाने के लिए अभिनंदन करे।

प्रकाश ने कहा कि दरअसल भाजपा के द्वारा गांव गांव में सरकार की विफलताओं और उसके खिलाफ किये गये जोरदार प्रदर्शन, आंदोलन से यह सरकार पूरी तरह डर चुकी है। इसलिए ये नये नये छलावा लेकर जनता को दिग्भ्रमित करने में जुट गये हैं। उन्होंने कहा कि जिस उपलब्धि को लेकर ये ढिंढोरा पीटने जा रहे हैं उसे खुद राज्य सरकार ने कानूनी पेचीदगियों में फंसा दिया है। इससे स्पष्ट है कि यह केवल दिखाने का दांत है। जनता को कोई लाभ देने की मंशा हेमंत सरकार की नही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने सहयोगी दलों के साथ जनता से घूम घूम कर माफी मांगनी चाहिए। ऐसे झारखंड की जनता इनकी नीति और नीयत को समझ चुकी है और अवसर आने पर जवाब देने के लिए भी तैयार है।