Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, झारखंड प्रत्याशी का ऐलान नहीं

रांची : बीजेपी ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. बीजेपी ने 8 राज्यों के 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी सूची में अभी झारखंड से उम्मीदवार का ऐलान नहीं हुआ है। आपको बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होने जा रहे हैं। 31 मई नामांकन की आखिरी तारीख है।

बीजेपी ने मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार, कर्नाटक से निर्मला सीतारमन और जग्गेश, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल और डॉ. अनिल सुखदेवराव, राजस्थान से घनश्याम तिवारी, उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत बाजपेई, राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव, उत्तराखंड से कल्पना सैनी, बिहार से सतीश चंद्र दुबे, शंभू शरण पटेल और हरियाणा से कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार बनाया है.

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

बीजेपी के पास मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार, कर्नाटक से निर्मला सीतारमन और जग्गेश, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल और डॉ. अनिल सुखदेवराव, राजस्थान से घनश्याम तिवारी, उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राधा मोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शन सिंह, संगीता यादव, उत्तराखंड से कल्पना सैनी, बिहार से सतीश चंद्र दुबे, हरियाणा से शंभू शरण पटेल और कृष्ण लाल पंवार को मैदान में उतारा है।


ADVT