Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

रामगढ़: धर्म विशेष के नारे नहीं लगाने पर युवकों ने छात्राओं के साथ की छेड़छाड़ व मारपीट, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से की कार्रवाई की मांग

रामगढ़ : जिले के छतरपुर सैंडी स्थित आरबी प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्राओं के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़छाड़ और विरोध करने के मामले में शनिवार को रजरप्पा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी।

पीड़ित छात्राओं का कहना है स्कूल से छुट्टी के वक्त घर लौटने के क्रम में नशे में कुछ युवकों न केवल उनके साथ छेड़छाड़ की, बल्कि धर्म विशेष के नारे लगाने को भी मजबूर किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने लाठी, डंडे और पत्थरों से उनपर हमला किया, जिसमें कई छात्रायें घायल हो गयीं।

इस संबंध में रजरप्पा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है और इस मामले में दोनों पक्ष के लोगों को थाना में बातचीत के लिए बुलाया गया है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। बातचीत करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। रामगढ़ की घटना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर हैरानी जतायी है।

इधर, रांची में नेता प्रतिपक्ष झारखंड अमर कुमार बाउरी ने रामगढ़ जिले के आरवी हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट और बदसलूकी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि राज्य में इस तरह की घटना किसी भी तरह से मान्य नहीं होगा। जिस तरह से एक विशेष समुदाय के लोग छोटे बच्चों के मन में तालिबानी सोच डालने का प्रयास कर रहे हैं, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। समाज के सभी व्यक्तियों को इस विषय पर आगे आना चाहिए और ऐसे असामाजिक लोगों के खिलाफ गोलबंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे काफी डरे हुए हैं। इसलिए सरकार सभी आरोपितों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे और राज्य की जनता को यह विश्वास दिलाए कि वे सभी कानून व्यवस्था के संरक्षण में है।

बाउरी ने कहा कि रामगढ़ जिले के आरवी हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा छेड़खानी की जाती है। इसका विरोध करने पर जुम्मे के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग साजिश के तहत मारपीट करने पहुंचे हुए थे। मारपीट के नियत से पूरा परिवार और समाज के लोग आये हुए थे। उन्होंने सबके साथ मारपीट की। इस घटना में चार-पांच लड़कियों को भी चोटें आयी हैं।

Ramgarh girl students molest