Breaking :
||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पति की मौत, पत्नी और पोते की हालत नाजुक||लातेहार: सिरफिरे युवक ने दो महिलाओं समेत पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये
Wednesday, April 24, 2024
झारखंडरांची

ED की सामना करने के बाद हेमन्त सोरेन का व्यवहार ऐसा, मानो कोई आजादी की लड़ाई लड़कर आये हों : दीपक प्रकाश

भ्रष्टाचार के काले कारनामों का इतिहास रचने वाली सरकार का नाम है हेमन्त सरकार

राज्य के संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को संवैधानिक संस्थाओं का और न्यायालय का सम्मान करना चाहिए। जब ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया तो झामुमो और कांग्रेसी ऐसी राजनीतिक नौटंकी और बयान बाजी करने लगे जैसे वे कोई भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करके आये हों, आजादी की लड़ाई लड़कर आये हों या जैसे कोई जनता को राहत पहुंचाने वाला नेक कार्य करके आये हों। ये बातें आज भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कही।

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को यह याद रखना चाहिये की वे भ्रष्टाचार में लिफ़्त हैं, इसलिए ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था।

श्री प्रकाश ने कहा कि एक सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि पूरे भारत मे झारखंड हत्या के मामले में प्रथम स्थान पर है और विकास के मामले में शून्य पर। आज़ादी के बाद पहली बार किसी राज्य के मुख्यमंत्री को समन भेजा गया है और इससे पूरे राज्य का मस्तिष्क शर्म से नीचे झुक गया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि जब ईडी ने मुख्यमंत्री से पूछताछ की तो उन्हें कुछ याद नही आ रहा था। उन्हें ये भी याद नही था कि पंकज मिश्रा, अमित अग्रवाल, पूजा सिंघल, दाहू यादव कौन है।

राज्य में व्याप्त है राजनीतिक और वित्तीय अराजकता

पिछले 34 महीने से राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार में भ्रष्ठाचार चरम पर है, संसाधनों की लूट मची हुई है।यह सरकार काले कारनामे रचने में इतिहास बना रही है। आज पूरे राज्य में राजनीतिक और वित्तीय अराजकता व्याप्त है।

बिचौलिये चला रहे सरकार

श्री प्रकाश ने कहा कि जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से लेकर आज तक राज्य में लगातार अवैध खनन, टेंडर मैनेज करना जैसी कार्य सरकार के संरक्षण में चल रही है। आज राज्य के किसी भी सरकारी विभाग में हाथ डालने से काजल ही काजल मिलता है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। सरकार को सत्ता के दलाल और बिचौलिये चला रहे है। वे लोग कौन है? उनको कौन संरक्षण दे रहा है।आज यह जानने की जरूरत है।

राज्य की जनता भ्रस्ट हेमन्त सरकार से निजात पाना चाहती है

श्री प्रकाश ने भाजपा द्वारा 7 नवम्बर से लेकर 14 नवम्बर तक हेमन्त हटाओ, झारखण्ड बचाओ की सफलता पर बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार से राज्य की जनता का समर्थन और सहभागिता भाजपा के कार्यक्रम में देखने को मिला वह इस बात का द्योतक है कि राज्य की जनता भ्रष्ट हेमंत सरकार से आजिज आ चुकी है और निजात पाना चाहती है।

जनाक्रोश प्रदर्शन सफल

उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य के सभी 263 प्रखंडो में जनाक्रोश प्रदर्शन की जिसमे राज्य भर से 2,34,850 लोगों ने भाग लिया। भाजपा के जिला, प्रखंड, पंचायत एवम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर लगातार भ्रष्ट हेमन्त सरकार के खिलाफ आंदोलन किया। जिसके चलते उन्हें सरकार की यातनाएं और झूठे मुकदमे का सामना करना भी पड़ा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में मिले अनाज की कालाबाजारी

श्री प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत भेजी जा रही अनाजों का राज्य सरकार के संरक्षण में कालाबाजारी हो रही है। गरीबों के निवाले छीने जा रहे हैं। गरीबों को 12 प्रतिशत अनाज मिलता है और 88 प्रतिशत अनाज की कालाबाजारी हो जाती है।

आयुष्मान भारत बना मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना

उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का नाम बदल कर मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना कर दिया गया है। राज्य सरकार का जो हिस्सा अस्पताल को देना होता है, उसे राज्य सरकार अस्पतालों को नही दे रही है। जिसके कारण गरीबों का इलाज नही हो पा रहा है।

रिम्स की हालत चिंताजनक

उन्होंने रिम्स की हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने 400 करोड़ रुपया खर्च करके आरएमसीएच को एम्स के तर्ज पर मॉडल हॉस्पिटल बनाया ताकि राज्य की गरीब जनता को स्वास्थ्य सेवा मुहैय्या हो सके। लेकिन वर्तमान सरकार ने आज उसकी हालत बद से बदतर बना दी है। रोगियों को कोई सुविधा नही मिल रहा है।

बिजली की स्थिति बदतर

श्री प्रकाश ने राज्य में कानून व्यवस्था, चरमराई बिजली की स्थिति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि संथाल परगना और कोल्हान के लोगों को 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अस्पताल में टॉर्च के सहारे ऑपरेशन किया जा रहा है। इससे ज्यादा राज्य का दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।

नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण से वंचित

श्री प्रकाश ने नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण ल लाभ नही देने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि राज्य सरकार एक तरफ तो एसटी, एससी और पिछड़ा वर्ग का मसीहा बनती है तो वही दूसरी तरफ नगर निकाय के चुनाव में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत का आरक्षण से वंचित कर रही है। एसटी और एससी को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। सरकार समाज को बांटों और राज करो की नीति और काम कर रही है।

साइकिल वितरण योजना बंद

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने सन 2000 ई में गरीब छात्राओं की स्कूल से ड्राप आउट को रोकने के उद्देश्य से साइकिल वितरण की योजना बनाई थी उसे वर्तमान सरकार ने बन्द कर दी है। गरीब आदिवासी और दलित छात्रों को छात्रवृति दी जाती थी। लेकिन राज्य सरकार की लापरवाही के कारण आज वो भी नही मिल रहा है।

कांग्रेस की सरकार ने ही शिबू सोरेन को भेजा था जेल

श्री प्रकाश ने राज्य सरकार को अस्थिर करने के सवाल पर जबाब देते हुए कहा कि भाजपा संविधान के आधार पर चलने तथा लोकतंत्र पर विश्वास करने वाली वाली पार्टी है। भाजपा कभी भी राज्य सरकार को अस्थिर करने की मंशा नही रखती है। आज राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार जिसके गोद में बैठे है जरा उस कांग्रेस की इतिहास को जान ले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से देश मे 91 बार राष्ट्रपति शासन लगाया। राम मंदिर आंदोलन में भाजपा की जनता के द्वारा चुनी हुई चार राज्यों की सरकार को हटाने का काम किया। अतः हेमन्त सोरेन कांग्रेस के गोद मे बैठकर यह आरोप भाजपा पर न लगाएं। हेमन्त सोरेन भूल जाते है कि उनके पिता शिबू सोरेन को जेल भेजने का काम कांग्रेस की ही सरकार ने की थी।

प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।