Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

लातेहार सड़क दुर्घटना मौत

प्रशासनिक पदाधिकारियों से वार्ता के बाद हटाया जाम

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में सड़क हादसे में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक एनएच-39 को जाम कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम मुन्नी देवी (55 वर्ष) घर से सामान लेने के लिए निकली थी। सामान लेकर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। शनिवार को डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख महिला को इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। रांची रिम्स ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गयी।

मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार की सुबह उदयपुरा के पास एनएच-39 को जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण व परिजन मुआवजे व सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

सड़क जाम की सूचना के बाद सीओ रुद्र प्रताप, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी टीम के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और जाम लगाने वालों से बातचीत की। जाम लगाने वालों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा और सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की।

मौके पर सीओ ने मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने और उस स्थान पर जल्द ही स्पीड ब्रेकर बनाने की बात कही। सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद जाम हटाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

लातेहार सड़क दुर्घटना मौत