Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में ट्रैक्टर की ट्रॉली से दबकर स्वयंसेवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : जिले के बालूमाथ प्रखंड थाना क्षेत्र के झाबर पंचायत अंतर्गत डेंबू गांव में आज ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान डेम्बू गांव निवासी केदार यादव के 30 वर्षीय पुत्र दिलेश्वर यादव के रूप में की गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार दिलेश्वर यादव अपने ट्रैक्टर में खेत से मक्का लेकर अपने घर आया था और अपने घर के आंगन में ट्रैक्टर ट्रॉली उठाकर मकई गिराने के बाद ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक जैक ट्रॉली नीचे नहीं आ रहा था। जिसके बाद दिलेश्वर यादव हाइड्रोलिक जैक बनाने का प्रयास कर रहा था तभी अचानक हाइड्रोलिक ट्रॉली नीचे की ओर उसके सीने पर गिर गयी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

हालांकि, दिलेश्वर यादव को उनके परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक झाबर पंचायत क्षेत्र का स्वयंसेवक भी था। मृतक की एक छह साल की बेटी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव क्षेत्र में शोक की लहर देखी जा रही है। लोग इसे अपने गांव के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति मान रहे हैं।

घटना की जानकारी परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी।

Balumath Latehar Latest News