Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
गारूपलामू प्रमंडललातेहार

भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने श्राद्ध कर्म के लिए चावल देकर की आश्रितों की मदद

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : ज़िले के गारू प्रखण्ड अंतर्गत कोटाम पंचायत के कोटाम नीवासी रूपचंद सिंह का विगत पांच तारीख को ठंड के कारण मौत हो गयी थी। जिसे लातेहार जिले के भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगल उरांव ने मृतक रूपचंद सिंह के आश्रितों को चावल देकर मदद किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बता दें की कोटाम निवासी रूपचंद सिंह बुधवार को गारू प्रखंड मुख्यालय में साप्ताहिक हाट बाजार में बाजार करने के लिए गए हुए थे। उस वक्त कड़ाके की ठंड और शीतलहरी चरम सीमा पर थी। रूपचंद सिंह को बाजार से लौटने में शाम हो गयी था। घर पहुँचाने तक ठंड के कारण उनकी तबियत बिगड़ चुकी थी। रात तक तबियत और भी बिगड़ गयी। जिसे सुबह बेहतर इलाज के लिए परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन मृतक रूपचंद सिंह के बारे में किसी ने सुध नहीं ली।

जब इसकी जानकारी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगल उरांव को मिली तो वे फौरन परिजनों को मदद करने के लिए चावल बोरा खुद अपने निजी वाहन से उठा कर पहुंच गए।

इस संबंध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगल उरांव ने बताया की लातेहार जिला क्षेत्र के अंतर्गत किसी आदिवासी समाज के साथ में किसी भी तरीके से कोई समस्या या परेशानी होती है तो मैं अपने खर्चे से मदद करने के लिए हमेशा खड़ा हूं। उनलोगों को उचित मुवावजे मिलने तक लड़ाई लड़ता रहूंगा।