Wednesday, January 15, 2025
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका में बसपा ने निकाली रैली किया धरना प्रदर्शन, कहा- झारखंड सरकार निकम्मी

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : बसपा ने मनिका प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय मैदान से प्रखंड कार्यालय तक दुमका की अंकिता ह्त्याकांड, जलौर गुजरात की छात्रा की मौत और बीजेपी महिला नेत्री के द्वारा आदिवासी नौकरानी के साथ मारपीट के खिलाफ रैली निकाली और धरना प्रदर्शन किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार निकम्मी हो गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड के दुमका में अंकिता हत्याकांड सरकार की नाकामी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्री सीमा पात्रा ने आदिवासी नौकरानी को पैसा मांगने पर बेरहमी से मारा। गुजरात में मटका से पानी पीने के बाद छात्रा की हत्या कर दी जाती है। उन्होंने कहा देश में और झारखंड प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।

मौके कई वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर अनेक लोग उपस्थित थे।