Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

पलामू : जिले में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गयी। ये सड़क हादसे जपला और हरिहरगंज में हुईं।

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-पथरा मुख्य पथ के बिहारी बीघा के समीप हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार हुसैनाबाद के कुशा गांव निवासी अतुल राज (22) की मौत घटना स्थल पर मौत हो गयी, जबकि बाइक पर ही सवार अन्य दो युवक रंजन राम व यतीश राम घायल हो गए है। घायल दोनों युवकों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां से एक को सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि बाइक पर सवार तीनों युवक घर कुशा से जपला की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में हाइवा ने टक्कर मार बाइक को रौंदते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस घटनास्थल पहुच कर जांच में जुट गयी है।

उधर, हरिहरगंज के शहरी क्षेत्र के हरिहरगंज पश्चिमी पंचायत सचिवालय के समीप बुधवार को एक अज्ञात बाइक चालक ने 50 वर्षीय लक्ष्मीनिया देवी को धक्का मार दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान काजी हाउस के समीप रहने वाले महेंद्र साव की पत्नी के रूप में की गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है।