Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 14 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

Jharkhand IAS Transfer-Posting 2023

रांची : झारखंड सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक खान निदेशक अमित कुमार को रांची नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अमित कुमार को अगले आदेश तक रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। जबकि पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अरवा राजकमल को खान निदेशक बनाया गया है।

इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर सचिव अजय नाथ झा को प्रोन्नति देते हुए उन्हें नया आदिवासी कल्याण आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा डीडीसी गोड्डा संजय सिन्हा को कृषि निदेशक, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर सचिव शशि प्रकाश झा को समाज कल्याण का निदेशक, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत संदीप सिंह को जेएसएलपीएस क मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, समाज कल्याण के निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह को जैप आईटी का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, ग्रामीण कार्य के संयुक्त सचिव घोलप रमेश गोरख को झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम का प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी के मुख्य कार्यपालक सूरज कुमार को निबंधन सहयोग समितियां, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत सुशांत गौरव को खेलकूद का निदेशक, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत फैज अक अहमद मुमताज को उत्पाद आयुक्त, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत भोर सिंह यादव को वाणिज्य कर आयुक्त, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत माधवी मिश्रा को झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम का प्रबंध निदेशक और पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत आदित्य रंजन को पशुपालन का निदेशक बनाया गया है।

Jharkhand IAS Transfer Posting 2023