Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 31 जनवरी से बारिश के आसार, फिर बदल जायेगा मौसम का मिजाज, धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान

jharkhand Weather Update Today

रांची : राज्य में ठंड का प्रकोप जारी है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सुबह-शाम ठिठुराने वाली ठंड लोगों को परेशान कर रखी है। हालांकि, मौसम के मिजाज ने दिन में थोड़ी राहत जरूर दी है। रांची सहित अन्य जिलों में दिन तीखी धूप खिल रही है। इस वजह से रात के तापमान में थोड़ा अतंर आया है। राज्य के कई जिलों में 31 जनवरी से बारिश होगी। 29 जनवरी से कई जिलों में आंशिक बादल भी छाये रहेंगे। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को दी।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 29 और 30 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा। 31 जनवरी को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

केंद्र के अनुसार एक फरवरी को राज्य के उत्तरी-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ जिले में देखने को मिलेगा। अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। दस फरवरी तक मौसम उतार-चढ़ाव आयेगा। इसके बाद तापमान बढ़ेगा। गर्मी का असर दिखना शुरू हो जायेगा।

jharkhand Weather Update Today