Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

झारखंड: शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या

जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के अंगराबाड़ी गांव में शराब के लिए सात सौ रुपये नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। शराब का आदी जितेंद्र सिंह अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगता था। न मिलने पर वह मां से झगड़ा करता था। शनिवार की सुबह भी जितेंद्र ने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की।

पैसे न मिलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। जितेंद्र अपनी मां से पेंशन के रूप में मिले पैसे की मांग कर रहा था। मां की पेंशन के सात सौ रुपये बाकी थे। इसके बाद उसने अपनी मां की भी गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक कलावती देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे ने कबूल कर लिया है कि उसने ही अपनी मां की हत्या की है।

Jharkhand Latest News Today