Breaking :
||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल
Sunday, September 24, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

लातेहार: पलामू टाइगर रिजर्व में जंगली भालू के हमले से युवक घायल, खुखड़ी लाने गया था जंगल

लातेहार : पलामू टाइगर रिजर्व अंतर्गत बारेसाढ़ वन क्षेत्र के चेतमा जंगल में शनिवार को 30 वर्षीय दीपक कोरवा को जंगली भालू ने घायल कर दिया। चेतमा गांव निवासी दीपक कोरवा दोपहर में अपने घर से चेतमा बथान पाट जंगल में खुखड़ी चुनने गया था। इसी दौरान एक जंगली भालू ने दीपक कोरवा पर हमला कर दिया। जिससे दीपक कोरवा घायल हो गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल युवक को वनपाल परमजीत तिवारी एवं बारेसाढ़ के अरुण कुमार ने गारू रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसका इलाज किया जा रहा है।

इस संबंध में रेंजर तरूण कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि इन दिनों आरक्षित वन क्षेत्र में जंगली जानवरों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जंगल में जाने से बचें।

Palamu Tiger Reserve News