Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: व्हाट्सएप के जरिये प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग का छह माह तक किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

पलामू : व्हाट्सएप के जरिये 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर छह माह तक यौन शोषण करने का एक मामला सामने आया है। 22 वर्षीय युवक शादी का प्रलोभन देकर किशोरी का यौन शोषण कर रहा था। जिले के तरहसी थाने में मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उसके खिलाफ तरहसी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी आरोपी की पहचान धीरज मेहता, उम्र 22 वर्ष, पिता सुदेश्वर मेहता, ग्राम बसु, थाना पड़वा, जिला पलामू के रूप में की गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस के मुताबिक, 6 महीने पहले डालटनगंज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान धीरज मेहता ने तरहसी थाना क्षेत्र के सोनपुर पंचायत की एक 15 वर्षीय छात्रा को व्हाट्सएप के जरिये प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर 6 महीने तक उसका यौन शोषण किया। इसी क्रम में शादी कराने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की गयी। पैसे न देने पर लड़की के परिवार वालों को उसकी शादी न करने की धमकी दी गयी। इस संबंध में 22 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया और 23 दिसंबर को आरोपी युवक को नवा जयपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक भी पढ़ाई कर रहा था।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश पासवान और पुलिस अवर निरीक्षक भोला राणा के साथ सशस्त्र बल शामिल थे।

Palamu Latest News Today