लातेहार जिले के विकास के लिए किसी के पास कोई रोडमैप नहीं, अधिकारी भी नहीं रहना चाहते यहां: सुदेश महतो
Sudesh Mahato Latehar Visit
जगतारनपुर में आजसू का संकल्प सभा सह मिलन समारोह
लातेहार : राजनीति में आने का मकसद कोई जगह भरना नहीं है, हमें ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो लातेहार की तकदीर बदल सके। लातेहार जिले के विकास के लिए किसी के पास कोई रोडमैप नहीं है। अधिकारी भी यहां नहीं रहना चाहते। चाहे एक साल हुआ हो या नहीं, वे ट्रांसफर चाहते हैं। लातेहार मानचित्र पर है लेकिन लातेहार के लोगों का दर्द इस मानचित्र पर नहीं है। उन्होंने कहा कि आज स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। सरकार के इस कुप्रबंधन से सबसे ज्यादा नुकसान एसटी, एससी और ओबीसी समुदाय को हुआ है।

उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने लातेहार विधानसभा अंतर्गत जालिमखुर्द (जगतारनपुर, बाजारटांड) में आयोजित संकल्प सभा सह मिलन समारोह में कही। मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष उषा देवी यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
राजनेताओं का उद्देश्य राज्य का शोषण करना नहीं बल्कि राज्य का नवनिर्माण करना होना चाहिए। सरकार जनता को झारखंड में अपनी मौजूदगी का अहसास नहीं करा पायी है। जो सरकार लोगों की भावनाओं का सम्मान करने में असमर्थ है वह लोगों के साथ न्याय नहीं कर सकती और न ही राज्य को आगे ले जा सकती है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्राम सभा को तिलांजलि दे दी है। जमीन के नीचे की खनिज संपदा पर सबकी नजर है, पर जमीन के ऊपर के लोगों की चिंता किसी को नहीं है। यही वजह है कि गांव के लोग दुःखी हैं। हर सुविधा शहर को पहले और गांव को बाद में मिला है। गांव की समस्या को समझने और जीने वाला गांव का लीडर चाहिए।
संत रविदास के समर्पण को जीवन में अपनाने की जरूरत : सुदेश महतो
मिलन समारोह के दौरान पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने संत रविदास जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने कठिन श्रम एवं समर्पण को बहुत महत्व दिया था। उनके गुणों को हमें अपनाने की जरूरत है। समाज कल्याण में उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
सुदेश महतो का हुआ भव्य स्वागत
संकल्प सभा में शामिल होने रांची से लातेहार जाने के क्रम में विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो का भव्य स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजूपाड़ा, कुडू, चंदवा आदि जगहों पर पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, सुबोध प्रसाद, नीरू शांति भगत, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, अमित पांडेय, अनिता साहू, सतीश कुमार, बिकेश शुक्ला, अंजू महली, ओम भारती, इम्तियाज अहमद नाजमी, उमेश सिंह भोक्ता, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।
इन्होंने ने ली आजसू की सदस्यता
मौके पर पार्टी के नीति एवं सिद्धान्तों से प्रवाभित होकर 31 चिन्हित आंदोलनकारी सहित दीप कुमार, अजय कुमार गुप्ता, शेषनाथ पांडे, विजय प्रसाद साहू, संजय प्रसाद साहू, गोपाल साव, रितेश कुमार, वीरेंद्र कुमार साव, मनोज साव, लखिन्द्र लोहरा, मुकेश साव, मानो देवी, बेबी देवी, संगीता देवी, सुधीर कुमार गुप्ता, अमित भुईया, विजय भुईया, जय प्रकाश भुईया, सरिता देवी, सुशीला देवी, मेनका देवी, गफ्फर अंसारी, मो मुस्लिम अंसारी, अलेन नवी, सबीर अंसारी, मो मौसम, मो फिरदोस, मो जुनैद, विजय रजाक, ऐतवार अंसारी, इसरार अंसारी, सोएब अंसारी, अजाज, साजिद, जावेद, अजाउल, मो समीम रियाज़ अंसारी, समशाद, आज़ाद, ज़ाफिर अंसारी, संतोष कुमार, निरंजन, श्रवण, प्रदीप ठाकुर, रामचंद्र पासवान, छूटन उरांव, सीताराम प्रजापति, सोनू गुप्ता, धरमु, कुंडल, मानु, इंद्रावती देवी, शारदा देवी, सुमित्रा देवी, अनिता देवी, चिंता देवी, सुमित्रा देवी समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी का दामन थामा।
Sudesh Mahato Latehar Visit