Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में शौच के लिए निकली महिला से दुष्कर्म, चार युवकों पर एफआईआर दर्ज

पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा पंचायत क्षेत्र में एक 27 वर्षीय महिला के साथ रेप किया गया। रविवार की देर शाम महिला शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी क्रम में वहां आये चार युवकों में से दो ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को एमएमसीएच में महिला की मेडिकल जांच करायी गयी। साथ ही न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। चैनपुर पुलिस इस संबंध में कांड संख्या 279/23 दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था। बाहर रहकर मजदूरी करने के कारण दूसरे प्रदेश में गया हुआ है। महिला के अनुसार घटना रात करीब 1 बजे की है। महिला शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी क्रम में चार लड़के आये। इनमें एक उससे पूर्व परिचित था। दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, जानकारी मिली है कि पूर्व परिचित युवक के साथ महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला शौच के बहाने युवक से मिलने गयी थी। इसी क्रम में तीन अन्य युवक भी वहां पहुंच गये। चारों में एक प्रेमी और एक अन्य युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी चर्चा है कि महिला के साथ उसके प्रेमी ने शादी के लिए एक सप्ताह पहले मारपीट की थी। प्रेमी का कहना था कि उसका पति दोनों के रिश्ते के बारे में जानता है। ऐसे में वह उसे छोड़कर उससे शादी कर ले। महिला द्वारा इनकार करने पर प्रेमी ने मारपीट की थी। यहां यह भी बता दें कि महिला का प्रेमी उसका पति का साथी बताया गया है।

मामले में चैनपुर पुलिस का कहना है कि चार युवकों पर महिला से दुष्कर्म से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी बंदूआ क्षेत्र के हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी एक भाई गिरफ्तार, दूसरा फरार

मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी भीमगड़ा के नागेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है, वहीं दूसरा आरोपी निरंजन यादव फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी दोनों मौसेरे भाई हैं।

पुलिस के अनुसार घटना गत 22 अक्टूबर की है। रात में छात्रा पंडाल घूमकर आ रही थी। इसी क्रम में दोनों भाइयों ने छात्रा को अगवा कर उसे पास के खेत में ले गये और दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा द्वारा शोर मचाए जाने पर युवक दुष्कर्म नहीं कर पाये। आस पास के ग्रामीण मौके पर न पहुंच जाए, इस कारण दोनों वहां से निकल गये। छात्रा का 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया और अनुसंधान के दौरान आरोपी एक भाई को पकड़ा गया।

Palamu Latest News Today