Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

हजारीबाग: TSPC के टॉप कमांडर के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़

हजारीबाग : जिले के बड़कागांव में रविवार को टीएसपीसी कमांडर दिवाकर उर्फ प्रताप के दस्ते से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। हालांकि, पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में घायल एक उग्रवादी को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

हज़ारीबाग़ एसपी अरविंद कुमार सिंह ख़ुद मोर्चा संभाले हुए हैं। वरीय पुलिस अधिकारी को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी एरिया कमांडर दिवाकर उर्फ प्रताप दस्ते के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस को सर्च अभियान में खोखा सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं।

Hazaribagh Encounter News