Breaking :
||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद
Saturday, April 27, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांचीराष्ट्रीय

भाजपा नेता सह राज्यसभा सांसद पर उग्रवादी संगठन टिपरा मोथा ने किया हमला

रांची : झारखंड के राज्यसभा सांसद पर त्रिपुरा में हमला हुआ है। हमले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद समीर उरांव घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक सभा में शामिल होकर लौटते वक्त उन पर टिपरा मोथा समर्थकों ने हमला कर दिया। समीर उरांव बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

त्रिपुरा के खोवई जिले के बरमुरा में टिपरा मोथा समर्थकों के कथित हमले में वह घायल हो गए थे। समीर उरांव पर जब हमला हुआ तो उनके साथ पार्टी नेता विकास देबबर्मा और विद्युत देबबर्मा भी मौजूद थे। सभी अगरतला में एक मीटिंग से लौट रहे थे।

इस संबंध में झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि त्रिपुरा में समीर उरांव पर हमला हुआ है। उन पर किसी उग्रवादी संगठन के लोगों ने हमला किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि श्री उरांव को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।