Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में सड़क निर्माण स्थल पर उग्रवादियों का हमला, JCB मशीन में लगायी आग

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सधवाडीह गांव में रविवार देर रात हथियारबंद पीएलएफआई के उग्रवादियों ने सड़क निर्माण कार्य के साइडिंग पर हमला कर दिया। इस दौरान उग्रवादियों ने साइड में खड़ी जेसीबी को फूंक दिया। पर्चा फेंककर घटना की जिम्मेदारी लेते हुए चेतावनी दी है कि अगर बिना संगठन के आदेश के काम शुरू किया गया तो इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि इस गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में गांव के समीप पुल का निर्माण किया जा रहा था। देर रात कुछ उग्रवादी हथियार लेकर यहां पहुंच। उग्रवादियों ने पहले मजदूरों को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद जेसीबी पर डीजल डालकर आग लगा दी।

इसके बाद में उग्रवादियों ने एक पर्चा भी फेंका। इसके बाद नारेबाजी करते हुए जंगल की ओर चले गये। उग्रवादियों के जाने के बाद मजदूरों ने इसकी जानकारी संवेदक को दी। इसके बाद संवेदक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने उग्रवादियों के पर्चे जब्त किए हैं। उग्रवादियों के खिलाफ छापेमारी भी शुरू कर दी गयी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

थाना प्रभारी ने कहा कि संवेदकों को पूरी सुरक्षा दी जायेगी। बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

लातेहार मनिका उग्रवादी हमला