Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: सरकार के दावों की पोल खोलती तस्वीर, खाट पर पड़ी झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था!

लातेहार : सीएम हेमंत सोरेन लगातार झारखंड के विकास को लेकर दावे करते नजर आते हैं। सीएम आये दिन कहते नजर आते हैं कि हम राज्य के हर जिले और हर गांव तक विकास पहुंचा रहे हैं। लेकिन आज भी कई गांव ऐसे हैं जो सरकार के दावों को खारिज करते नजर आते हैं। जहां ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया नहीं करायी गयी है। जो तस्वीर आप देख रहे हैं, यह झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत माल्हन पंचायत के दालचुंआ की है। स्वास्थ्य सेवा तो दूर, यहां पक्की सड़क तक नहीं है। जिसके कारण वहां एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है।

बुधवार को इस गांव के दीपक गंझू की गर्भवती पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। ऐसे में परिजनों को अस्पताल तक पहुंचने के लिए खाट का सहारा लेना पड़ा। एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन मरीज को लेकर ढाई किलोमीटर तक पैदल चले। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस स्थिति को देख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की है। वे कहते हैं कि आज भी कई गांव विकास से कोसों दूर है। पंचायत के मुखिया कहते हैं कि सड़क निर्माण के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है, जल्द ही गांव में सड़क बनायी जायेगी।

हालांकि महिला की हालत खतरे से बाहर है। लेकिन कुछ भी हो सकता था। ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री आये दिन आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का फीता काटते नजर आते हैं। कहते हैं कि सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। जबकि सीएम आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। ऐसे में झारखंड की इस तस्वीर का सामने आना सरकार के दावों को झूठा साबित करता नजर आ रहा है।