Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
झारखंडरांची

रांची अपडेट: प्रेम-प्रसंग में हुई भाई-बहन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रांची : पंडरा थाना क्षेत्र के जनकनगर रोड नंबर चार में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने एक परिवार पर हत्या की नीयत से हमला कर दिया। इस हमले में भाई-बहन की मौत हो गई है। वहीं, मां की हालत बेहद गंभीर है। उसे गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव सिंह का परिवार पंडरा थाना क्षेत्र के ओझा मार्केट के पास जनक नगर रोड नंबर चार में रहता है। संजीव सिंह वर्तमान में भारत से बाहर काम करते हैं। यहां परिवार में पत्नी चंदा सिंह (40 वर्ष), पुत्री श्वेता सिंह (17 वर्ष) व पुत्र प्रवीण कुमार सिंह (14 वर्ष) रहते हैं।

रांची की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राथमिक जानकारी के अनुसार बेटी श्वेता सिंह का पंडरा बैंक कॉलोनी निवासी रोहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले को लेकर शुक्रवार की रात घरवालों पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहन को गिरफ्तार कर लिया।