Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा- बिहार-यूपी के लोग साजिश के तहत झारखंडी हित में बनी नीतियों को ले जाते हैं न्यायालय

रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बिहार-यूपी की जनता झारखंडियों के हित में बनी नीतियों को साजिश के तहत कोर्ट तक ले जाती है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यमंत्रणा में राज्यपाल के यहां जाने पर चर्चा हुई थी। यह बैठक नियोजन नीति निरस्त होने के बाद होनी है। नियोजन नीति को तीसरी बार निरस्त किया गया है। रघुबर दास की सरकार में जो नीति बनी थी, उसे भी रद्द कर दिया गया था। कार्यपालिका द्वारा तीन बार बनायी गयी नीतियों को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। यह दुर्भाग्य की बात है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

हेमंत सोरेन ने कहा कि हाई कोर्ट में एक आदिवासी युवक को आगे करके बाकी लोग जो यूपी और बिहार के हैं, कम्प्लेंनेट बन जाते हैं। यह एक साजिश है। इस साजिश को समझने की जरूरत है। इस समस्या से निपटने के लिए सदन द्वारा पारित स्थानीय नीति और आरक्षण विधेयक को 9वीं अनुसूची में जोड़ा जाना चाहिए। मैं इस संबंध में राज्यपाल से मिलने जा रहा हूं। मैंने सभी पार्टियों से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि अपील है कि झारखंड के हित में सभी विधायक राजभवन चलें।