Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

रांची : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के अति उग्रवाद प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और सरजोमबुरु गांव के पास स्थित जंगल पहाड़ी में गुरुवार की दोपहर आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

एसपी आशुतोष शेखर ने गुरुवार को बताया कि नक्सलियों के खिलाफ टोंटो थाना क्षेत्र अन्तर्गत तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरु गांव के बीच में जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों के लगाये गये तीन आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे कोबरा 209 बटालियन के इंस्पेक्टर भुपेन्द्र कुमार और हवलदार राजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद हवलदार राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। भूपेन्द्र कुमार का इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है।

एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सर्च के दौरान तुम्बाहाका गांव के आसपास जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों के लगाये गये दो आईईडी, रास्ते में गड्ढा करके लोहे का रॉड और 31 स्पाइक हॉल एवं 250 स्पाइक बरामद किया गया है। सभी बरामद विस्फोटक को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से डिफ्यूज कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने जवान की शहादत पर जताया दुःख

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चाईबासा के टोंटो क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान घायल होने वाले कोबरा बटालियन के जवान राजेश कुमार के शहीद होने का दुःखद समाचार मिला। परमात्मा दिवंगत जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

Chaibasa IED blast news