Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू

सतबरवा थाने का स्कॉट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो हवलदार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

पलामू : सतबरवा थाने का स्कॉट वाहन रविवार को पोखराहां में एनएच 39 पर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से दो कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि हादसा न्यायिक अधिकारी को स्कॉट करने के दौरान हुई। स्कॉट करने के दौरान पोखराहा में वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और पलट गया। घटना के बाद दो घायल हवलदार और एक सिपाही को इलाज के लिए एमआरएमसीएच भेजा गया।

घायल कांस्टेबलों में दुर्गेश तिवारी और रामेश्वर सिंह सरदार शामिल हैं। रामेश्वर सिंह सरायकेला के रहने वाले हैं। हादसे में लेस्लीगंज के हरतुआ निवासी जवान धर्मेंद्र कुमार भी घायल हो गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

घायल आरक्षक रामेश्वर सिंह सरदार ने बताया कि जज को बार-बार ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में वाहन असंतुलित होकर पोखराहा के पास पलट गया।