Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: 11वीं JPSC के लिए नोटिफिकेशन जारी, 342 पदों के लिए इस तारीख को ली जा सकती है परीक्षा

11th JPSC Notification News

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का विज्ञापन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन आयोग की वेबसाइट (https://www.jpsc.gov.in) पर उपलब्ध है। कुल 342 पदों के लिए नियुक्ति परीक्षा ली जायेगी। ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू हो रही है। यह 29 फरवरी की शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।

परीक्षा शुल्क का भुगतान 1 मार्च तक किया जा सकेगा। प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि 17 मार्च रखी गयी है। इस बार ली जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में अब तक जितनी भी परीक्षाएं ली गयी हैं उसमें सबसे अधिक सीट हैं। 24 साल में 10 सिविल सेवा परीक्षा ली गयी जिसमें सबसे अधिक 2023 के विज्ञापन में है। प्रथम सिविल सेवा में 64, दूसरे में 172, तीसरे में 242, चौथे में 219, पांचवीं सिविल सेवा में 277, छठी सिविल सेवा में 326 और सातवीं-10वीं सिविल सेवा की परीक्षा में 252 रिक्तियां थी।

जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी संकल्प के अनुसार उम्मीदवारों के अधिकतम उम्र की गिनती एक अगस्त 2017 से की जायेगी जबकि न्यूनतम उम्र की गिनती एक अगस्त 2024 के आधार पर की जायेगी। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आयु सीमा में मिलने वाली छूट का प्रावधान केवल 2023 की परीक्षा के लिए ही होगा।

11th JPSC Notification News

झारखंड: 11वीं JPSC के लिए नोटिफिकेशन जारी, 342 पदों के लिए इस तारीख को ली जा सकती है परीक्षा

झारखंड: 11वीं JPSC के लिए नोटिफिकेशन जारी, 342 पदों के लिए इस तारीख को ली जा सकती है परीक्षा