Breaking :
||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पशुओं को सड़क पर लावारिस छोड़ने वाले मालिकों के खिलाफ नगर पंचायत सख्त, कानूनी कार्रवाई के साथ पशुओं की होगी नीलामी

Latehar Nagar Panchayat News

लातेहार : पशुओं को सड़क पर लावारिस छोड़ने वाले मालिकों के खिलाफ नगर पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पंचायत ने एक पत्र जारी कर पशु मालिकों को निर्देश दिया है कि वे पशुओं को सड़क पर लावारिस न छोड़ें। यदि इस निर्देश की अवहेलना की गयी तो ऐसे पशु मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही सड़क पर लावारिस पाये जाने वाले पशुओं पर नीलामी की कार्रवाई की जायेगी। उस समय पशु मालिक द्वारा किया गया कोई भी दावा मान्य नहीं होगा।

इस संबंध में नगर पंचायत प्रशासक राजीव कुमार ने बताया कि अक्सर पशु मालिकों द्वारा पशुओं को खुली सड़क पर छोड़ दिया जाता है। जिसके कारण सड़क दुर्घटनाओं के साथ-साथ आम जनता को भी इन लावारिस पशुओं के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसी दुर्घटना के बाद मृत जानवरों के शवों के निस्तारण में काफी दिक्कत होती है। इसलिए पशु मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने पशुओं को लावारिस न छोड़ें।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि इस निर्देश के बाद अगर सड़क पर लावारिस जानवर पाये जायेंगे तो पशु मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ विभाग द्वारा निर्धारित जुर्माने की राशि भी वसूली जायेगी।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत दिन या रात में सड़कों पर घूमने वाले जानवरों को लावारिस मानकर उनकी नीलामी करेगी। इस संबंध में पशु मालिकों द्वारा बाद में किया गया कोई भी दावा मान्य नहीं होगा।

Latehar Nagar Panchayat News