Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पुलिस से बचने के लिए भाग रहा अवैध बालू लोड ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार वार्ड सदस्य को रौंदा, मौत, सड़क जाम

पलामू : पलामू में गुरुवार को बालू तस्करी के कारण एक व्यक्ति की जान चली गयी। पुलिस अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए ट्रैक्टर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी, जिससे वह ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सवार को रौंदते हुए भाग निकला। घटना पाटन-पंडवा मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह की है। पाटन प्रखंड के उतकी पंचायत के वार्ड सदस्य उपेन्द्र पांडे उर्फ लुल्लू पांडे (40) की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी। वह गंगतुआ गांव का रहने वाला था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गुरुवार को उपेन्द्र किसी काम से अपने गांव के सरबजीत पांडे के साथ मोटरसाइकिल से पाटन जा रहा था। वह करीब 11.40 बजे नावाडीह पहुंचा। तभी पीछे से ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इस घटना में सरबजीत गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने सरबजीत को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। मृतक वार्ड सदस्य के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये। उन्होंने घटनास्थल पर पाटन-पंडवा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर और चालक को पकड़ा जाये। मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाये। ग्रामीणों को समझाने के लिए पाटन और पंडवा थाने की पुलिस जाम स्थल पर पहुंची है।

Palamu Accident News Today