Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

होली के दौरान असामाजिक तत्वों पर लातेहार पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Latehar Peace Committee meeting

लातेहार : होली पर्व के मद्देनजर सदर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक एसडीपीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की।

एसडीपीओ ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो व बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि होली के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी। उन्होंने हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की अपील की गयी। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के कारण धारा 144 लागू है। भ्रामक एवं अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। अधिकारियों ने कहीं से भी कोई सूचना मिलने पर इसकी सूचना प्रशासन को देने की अपील की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

नगर प्रशासक राजीव रंजन ने कहा कि होली के मौके पर सावधानी जरूरी है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल द्वारा नजर रखी जायेगी। किसी भी धार्मिक स्थल के निकट ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचे।

मौके पर असीम कुमार बाग, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, कन्हाई पासवान, ललित पांडेय, हरिओम प्रसाद, रणधीर कुमार, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, अयोध्या प्रसाद जायसवाल, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज प्रसाद, निजाम अख्तर, मो आशिफ, रामदयाल उरांव, शंभू प्रसाद आदि उपस्थित थे।