Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचतराझारखंड

चतरा: डायन-बिसाही के आरोप में मासूम बच्ची के सामने दादी की बेरहमी से हत्या, सदमे में पोती

चतरा : झारखंड में अंधविश्वास और जादू-टोना (डायन-बिसाही) का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में गांव के ही एक युवक ने वृद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के टेवना गांव की है।

युवक ने झाड़-फूंक का आरोप लगाकर वृद्धा की 5 वर्षीय पोती के सामने ही हत्या कर दी। हालांकि, छोटी लड़की ने दादी को बचाने और युवक को रोकने के लिए अपनी पूरी कोशिश की। लेकिन युवक ने उसे धक्का देकर किनारे कर दिया। जिसके बाद बच्ची रोती रही। बताया जा रहा है कि महिला झाड़-फूंक का काम करती थी। आरोपी को शक था कि महिला जादू-टोना कर उसे परेशान कर रही है।

मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि रविवार की शाम तेतरी नाम की बुजुर्ग महिला अपनी 5 वर्षीय पोती के साथ घर से राशन लेने के लिए लावालौंग बाजार गयी थी। देर शाम वह सामान खरीद कर अपनी पोती के साथ घर लौट रही थी। लेकिन टेवना और लावालौंग के बीच रास्ते में सुनसान जगह पर गांव के 30 वर्षीय युवक उपेंद्र गंझू ने महिला पर हमला कर दिया। जब बच्ची ने चिल्लाकर उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे लात मारकर किनारे कर दिया। जिसके बाद आरोपी युवक ने महिला के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे वह गिर गयी। चाकू मारने के बाद युवक ने महिला के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद उसे घसीटकर जंगल के गड्ढे में फेंक दिया।

घटना के बाद उपेंद्र घर पहुंचा और परिजनों को बताया कि उसने तेतरी की हत्या की है। लेकिन इसी दौरान यह आवाज पानी भरने पहुंची मृतक की बहू के कानों तक पहुंची और उसने परिजनों को आपबीती सुनायी। जबकि 5 वर्षीय बच्ची घटना के बाद सदमे में है।

राज्य में डायन -बिसाही के खिलाफ सख्त कानून है। जागरुकता अभियान भी चलाये जा रहे हैं इसके बावजूद अभी भी अंधविश्वास के चलते दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में ऐसी कई घटनायें हो रही हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पिछले तीन महीनों में इस तरह की घटनाओं में छह से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले लातेहार और गुमला में दंपति की हत्या की गयी थी।