Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में मनायेंगे होली, कोर्ट ने बढ़ायी न्यायिक हिरासत की अवधि

रांची : जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की पेशी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में हुई। कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत 4 अप्रैल तक बढ़ा दी है। अब दोनों की अगली पेशी 4 अप्रैल को कोर्ट में होगी।

इससे पहले ईडी ने हेमंत सोरेन को 13 दिनों की रिमांड पर और भानु प्रताप को 12 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया। ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 6/2023 दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। इस मामले में भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन व अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

ईडी ने यह कार्रवाई बड़गाईं इलाके में 8.5 एकड़ जमीन पर कब्जा करने के मामले में की है।

Hemant Soren judicial custody