Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के चुनावी समर में पीएम मोदी और शाह समेत कई बड़े स्टार प्रचारक जनसभाओं को करेंगे संबोधित

रांची : राज्य की 14 सीटों के लिए चार चरणों में 13 मई से लोकसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। इन सीटों पर कमल खिलाने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभा करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री की चुनावी सभा 2019 के चुनावी सभा से ज्यादा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी 2019 के चुनावी सभा का शंखनाद रांची में रोड शो के जरिये की थी। इसके दूसरे दिन 24 अप्रैल, 2019 को लोहरदगा में और 29 अप्रैल को जमुआ में जनता को संबोधित किया था। इस तरह से ताबड़तोड़ जन सभायें प्रधानमंत्री की हुई। एनडीए 14 में से 12 सीट जीतकर रिकॉर्ड बनाने में सफल हो गया था। इस बार भी प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व और भाजपा प्रदेश कार्यालय के बीच प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मंथन का दौर जारी है। जल्द ही इसे अंतिम रूप देने की संभावना है।

झारखंड के चुनावी समर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक गरजते हुए दिखायी देंगे। भाजपा द्वारा केन्द्रीय नेताओं के साथ-साथ प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं की चुनावी दौरे का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। बिहार में स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के बाद झारखंड में भी जल्द ही पार्टी स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने वाली है।

इस संबंध में राज्यसभा सदस्य और भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू का कहना है कि चुनाव प्रचार को लेकर केन्द्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं का कार्यक्रम तय हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ सभी बड़े चेहरे शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची भी जल्द जारी कर दी जायेगी। पार्टी ने जो संकल्प लिया है कि झारखंड की सभी 14 सीटों को जीतकर प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनाना है उस संकल्प को हर हाल में पूरा करने का काम भाजपा के कार्यकर्ता और नेता करेंगे।

BJP Jharkhand star campaigners