Breaking :
||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल
Wednesday, May 1, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवती का शव, 25 अप्रैल को होनी थी शादी

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के डेमू गांव में सोमवार की सुबह एक आदिवासी युवती मनीता कुमारी का शव मिला। मनीता की शादी तय हो गयी थी और 25 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। लेकिन सोमवार को उसका शव महुआ के पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया गया। घटना कैसे हुई इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। हालांकि, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने आंगनबाडी केंद्र के पास स्थित महुआ के पेड़ से झूलता एक लड़की का शव देखा। इसके बाद जब ग्रामीणों ने हंगामा किया तो वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये। ग्रामीणों ने जब ध्यान से देखा तो पता चला कि मृतक डेमू गांव निवासी मनिता कुमारी थी। इसके बाद घटना की तत्काल जानकारी मृतक के परिजनों को दी गयी। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया और पुलिस प्रशासन को भी दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि मनिता कुमारी की शादी तय हो गयी थी और 25 अप्रैल को बारात आने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। तिलक में देने के लिए सारे उपहार भी खरीदे जा चुके थे। इसी बीच सोमवार की सुबह यह घटना घटी।

इस संबंध में मृत लड़की के भाई किशन सिंह ने बताया कि मनीता की शादी 25 अप्रैल को होनी थी। उन्होंने बताया कि मनीता पिछले एक सप्ताह से मानसिक रूप से परेशान थी। घर पर भी वह चुप रहती थी। उसने बताया कि वह रात को घर पर सोयी थी, लेकिन आज सुबह ऐसी घटना हो गयी। वह कब घर से निकली, किसी को पता नहीं चल सका।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गयी है। परिजनों से भी आवश्यक जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बहुत कुछ खुलासा होगा।

Latehar Latest News Today