Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती को बताया चुनावी स्टंट

रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती एक चुनावी स्टंट है। उन्होंने कहा कि लूट एनडीए के डीएनए में मौजूद है। केंद्र सरकार अमीरों को और अमीर एवं गरीबों को और गरीब बना रही है। क्या यह आश्चर्य की बात नहीं है कि वर्षों तक प्रधानमंत्री ने कभी भी आमजनों की पीड़ा की परवाह नहीं की और अब चुनाव के नजदीक आने पर उन्हें जनता के दर्द का अहसास हुआ।

वे रविवार को प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। ठाकुर ने कहा कि रसोई गैस की कीमत 2014 से लगातार बढ़ी है, जो पिछले 09 वर्षाें में दोगुनी से ज्यादा हो गयी है। 2020 से भाजपा सरकार ने सब्सिडी देने भी बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में केंद्र सरकार ने रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाकर 31.37 करोड़ लोगों को लूटा है। जनता की जेब से 8,33,640.76 (आठ लाख तैंतीस हजार छह सौ चालीस करोड़ रुपये) से ज्यादा की लूट की। सिर्फ उज्जवला में ही 2017 से अब तक केंद्र सरकार ने 68,702.76 (अड़सठ हजार सात सौ दो करोड़ रुपये ) से अधिक की लूट किये।

संवाददाता सम्मेलन के बाद कांग्रेस भवन, रांची में मारवाड़ी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर राजकिशोर राम ने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलायी।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, महासचिव शिव कुमार भगत एवं रांची जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो उपस्थित थे।

Jharkhand Congress News Today